बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर एक कंपनी के संचालक बलवंत सिंह ने पिता से 21 लाख रूपये ले लिए। संचालक उन्हें भरोसा दिलाता रहा कि वो उत्कर्ष चौधरी को कनाडा भेज देंगे। अब हुआ केस दर्ज।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: 21 lakh cheated from father for sending son Canada
नैनीताल: आईलेट्स नामक कंपनी के संचालक ने नैनीताल के एक युवक को कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे 21 लाख रुपये की ठगी की। युवक के पिता ने मामले की शिकायत थाने में की है।
21 lakh cheated from father for sending son Canada
उत्तराखंड में आये दिन साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी के किस्से आप सुनते ही रहते होंगे। ये एक किस्सा नैनीताल जिले में पीरूमदारा क्षेत्र में आया ठगी का ताजा मामला है। यहां के हरिपुरा सोन गांव के निवासी चमनलाल चौधरी पुत्र ओम प्रकाश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। चमन लाल चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वर्ष 2021 में उसने अपने पुत्र उत्कर्ष चौधरी को कनाडा भेजने के लिए कोर्स कराया था। उत्कर्ष चौधरी कनाडा भेजने के नाम पर, कोर्स करने के दौरान आईलेट्स नामक कंपनी के संचालक बलवंत सिंह ने, उनसे आधे-आधे करके 21 लाख रूपये लिए।
भरोसा दिलाता रहा संचालक
चौधरी ने आगे ये भी कहा कि संचालक उन्हें भरोसा दिलाता रहा कि वो उत्कर्ष चौधरी को कनाडा भेज देंगे। इसके बाद पैसे लेने के बाद अभी तक उन्होंने उत्कर्ष चौधरी को विदेश भेजने के बारे कोई भी जानकारी नहीं दी है। ठगी करने वाले बलवंत सिंह ने उत्कर्ष चौधरी के बार-बार कहने पर उसे कनाडा भेजने से संबंधित तीन पेपर दिए।
चेक बाउंस, पेपर्स फर्जी
एक 15 लाख चेक भी दिया, जो बाद में बाउंस हो गया। बाद में पता लगा कि सब पेपर भी फर्जी थे। ठगी करने वाले बलवंत सिंह ने 21 लाख में से केवल 1 लाख 75 हजार रूपये ही वापस किए हैं। पुलिस ने आरोपी बलवंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है।