Uttarakhand: केदारनाथ धाम के लिए 20 जून तक हेली टिकट बुकिंग 3 घंटों में फुल, आगे की ये रहेगी व्यवस्था

उत्तराखंड चार धाम यात्रा को लेकर श्रदालुओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। केदारनाथ धाम के लिए एक ही दिन में 20 जून तक की हेली सेवा फुल चुकी है। साथ ही सितंबर-अक्तूबर की हेली सेवाओं की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Char Dham Yatra 2024: Heli ticket booking for Kedarnath Dham till June 20 is full in 3 hours
Image: Heli ticket booking for Kedarnath Dham till June 20 is full in 3 hours

रुद्रप्रयाग: राज्य में केदारनाथ धाम यात्रा के लिए शनिवार 20 अप्रैल दोपहर 12:00 बजे से हैली की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई थी। उसके बाद कुछ ही घंटों के भीतर 20 जून तक के हैली टिकट बुक हो गए थे।

Kedarnath Heli service full till 20th June

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर श्रदालुओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। केदारनाथ धाम के लिए एक ही दिन में 20 जून तक की हेली सेवा फुल चुकी है। यात्रा शुरू होने के पहले दिन 10 मई से लेकर 20 जून तक के सभी हैली टिकट बुक हो गए हैं। इसके साथ ही केदारनाथ धाम के मानसून सीजन को छोड़कर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने सितंबर से अक्तूबर की हेली सेवाओं की बुकिंग शुरू कर दी है। पहली बार सितंबर-अक्टूबर के लिए हैली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरुवात में ही की जा रही है।

सितंबर - अक्तूबर की हेली सेवा बुकिंग शुरू

युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि 20 जून से लेकर जुलाई व अगस्त में हेली सेवा ऑपरेटर कम रहते हैं। जिस कारण से जुलाई व अगस्त की हेली सेवा के लिए बुकिंग अभी नहीं की जा रही है। सी रविशंकर ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए शनिवार को ही 15 सितंबर से 31 अक्तूबर तक की हेली सेवा बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। शनिवार 20 अप्रैल को ही देर शाम तक 15 सितंबर से 31 अक्तूबर तक की भी हैली टिकट बुकिंग तेजी से आनी शुरू हो गई थी।

कौन से हैलीपैड से कितना किराया

गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम का किराया - 8,126 रुपये
फाटा से केदारनाथ धाम का किराया - 5,774 रुपये
सिरसी से केदारनाथ धाम का किराया - 5,772 रुपये
श्रदालु इस वेबसाइट से करें केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुक heliyatra.irctc.co.in

किस राज्य से कितनी बुकिंग

केदारनाथ हैली सेवा की सबसे अधिक बुकिंग महाराष्ट्र से आई हैं।
महाराष्ट्र -1904 हैली टिकट बुक की गई हैं।
उत्तर प्रदेश - 878 टिकट बुक
गुजरात - 847 टिकट बुक
कर्नाटक - 841 टिकट बुक
उत्तराखंड -837 टिकट बुक
दिल्ली - 793 टिकट बुक
तेलंगाना - 679 टिकट बुक
मध्य प्रदेश - 437 टिकट बुक
आंध्र प्रदेश - 405 टिकट बुक
पश्चिम बंगाल - 391 टिकट बुक
राजस्थान - 328 टिकट बुक
हरियाणा - 251 टिकट बुक
अरुणाचल प्रदेश - 238 टिकट बुक
ओडिशा - 219 टिकट बुक
तमिलनाडु -185 टिकट बुक
छत्तीसगढ़ - 177 टिकट बुक
बिहार - 111 टिकट बुक
पंजाब -109 टिकट बुक
झारखंड - 96 टिकट बुक
हिमाचल प्रदेश - 41 टिकट बुक
जम्मू कश्मीर - 41 टिकट बुक
केरल की - 27 टिकट बुक
चंडीगढ़ - 22 टिकट बुक
गोवा - 16 टिकट बुक
असम -10 टिकट बुक
दादर नगर हवेली व दमन और दीव - 4 टिकट बुक
त्रिपुरा - चार टिकट बुक
अंडमान, लद्दाख, लक्षद्वीप, मेघालय, पुडुचेरी, सिक्किम - दो-दो टिकट बुक
मणिपुर - एक टिकट बुक
अंतरराष्ट्रीय स्तर - 8 बुकिंग हुई है।