Uttarakhand: नशा करने के लिए नहीं बचे पैसे तो करने लगा स्कूटी चोरी, अब हुआ गिरफ्तार

दून अस्पताल के गेट नम्बर 5 के सामने से अज्ञात व्यक्ति ने स्कूटी चोरी की। पुलिस ने अपराधी को चोरी की स्कूटी के साथ रेंजर्स ग्राउंड से गिरफ्तार किया।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Scooty thief caugh: Scooty thief caught in Dehradun
Image: Scooty thief caught in Dehradun

देहरादून: कोतवाली नगर देहरादून में 18 अप्रैल को शिकायत मिली कि दून अस्पताल के गेट नम्बर 5 के सामने से एक स्कूटी चोरी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस से तुरंत तहकीकात शुरू की। पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ एक शातिर वाहन चोर को कर लिया है।

cooty thief caught in Dehradun

बृहस्पतिवार को गिरीश चन्द भारद्वाज ने कोतवाली नगर देहरादून में शिकायत की कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दून अस्पताल के गेट नम्बर 5 के सामने से उनकी स्कूटी चोरी कर दी है। उन्होंने बताया कि स्कूटी - एक्टिवा, UK 07 AQ5592, रंग काला दून अस्पताल के गेट नम्बर 5 के सामने पार्क की गई थी। जहाँ से स्कूटी चोरी हो गई। गिरीश चन्द भारद्वाज की दी गई तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। अपराध संख्या 198/24 धारा 379 आइपीसी का अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

रेंजर्स ग्राउंड से किया गया गिरफ्तार

गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फूटजो को चेक करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। शनिवार 20 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त को चोरी की स्कूटी के साथ रेंजर्स ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया।

अपराधी की पहचान

अपराधी का नाम विवेक चंदेल है। उम्र 20 वर्ष, पुत्र स्व0 इन्द्र चंदेल, पथरिया पीर, नैशविला रोड़, चुख्खुवाला देहरादून का निवासी है। अपराधी विवेक चंदेलसे पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदि है। उसने नशे की हालत में दून अस्पताल के सामने से स्कूटी चोरी की थी। पुलिस छानबीन में पता लगा कि अभियुक्त आदतन अपराधी है जो पूर्व में लूट, चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है।