डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में एक अनोखा चोर घुस आया जिसने डॉक्टर का कोट पहन ‘बैग चोर ऑपरेशन’ को अंजाम दिया। ये चोर मरीजों-डॉक्टरों का कीमती सामान चुराकर भाग निकला।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Thieves Dressed as Doctors Steal Valuables from Sushila Tiwari Hospital
हल्द्वानी: डॉक्टर रूम से डॉक्टरों के पांच बैग गायब मिले, जिनमें लैपटॉप, टैब, मोबाइल फोन, पावर बैंक, कपड़े और सबसे महत्वपूर्ण डॉक्टरों के थीसिस पेपर रखे हुए थे। सीसीटीवी में जांच के बाद चोर चश्मा लगाए और एप्रेन पहने बैग टांगकर अस्पताल से बाहर जाता दिखाई दिया।
Thieves Dressed as Doctors Steal Valuables from Sushila Tiwari Hospital
हल्द्वानी शहर में एक निर्भीक चोरी का मामला सामने आया है। शनिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में एक व्यक्ति को डॉक्टर की वेशभूषा में चोरी करते हुए देखा गया। चोर ने मेडिकल कालेज के डाक्टर रूम में घुसकर पांच बैग चोरी किए साथ ही वह डाक्टर का सफेद कोट पहनकर अस्पताल से बाहर निकल गया। सीसीटीवी फुटेज से चोर के करतूत सामने आई।
कीमती सामान और थीसिस पेपर उड़ा ले गया
राजकीय मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में एक अजीबोगरीब घटना घटित हुई। यहाँ के पांच डॉक्टर जो पीजी कर रहे है और एक इंटर्न जब इमरजेंसी, बी, सी और डी वार्ड में मरीजों की जांच कर रहे थे, उनके पांच बैग गायब हो गए। डॉक्टर जब अपने काम से निपटाकर वापस आए और डॉक्टर रूम में गए, तो उन्हें अपने बैग गायब मिले। इन बैगों में लैपटॉप, टैब, मोबाइल फोन, पावर बैंक, कपड़े और सबसे महत्वपूर्ण डॉक्टरों के थीसिस पेपर रखे थे।
सीसीटीवी में नज़र आया चोर
जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो फुटेज में चश्मा लगाए और एप्रेन पहना एक व्यक्ति बैग टांगकर अस्पताल से बाहर की ओर जाता दिखाई दिया। चोरी की घटना से डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पीड़ित डॉक्टरों की ओर से इस मामले में पुलिस को कार्रवाई के लिए शिकायत पत्र दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक बैग में डाला सारा सामान
पहली नजर में बिल्कुल डॉक्टर नजर आ रहे इस व्यक्ति की फुटेज देखकर अस्पताल स्टाफ में हर कोई दंग रह गया। डॉक्टर की वेशभूषा में हॉस्पिटल में घुसा शातिर चोर बैग चोरी करने के बाद अस्पताल के बेसमेंट में गया जहाँ उसने डॉक्टरों के अलग-अलग बैगों में रखा सामान अपने एक बड़े बैग में डाला और सभी खाली बैग वहीं फेंक दिए। इसके बाद वह बैखौफ टहलते हुए एसटीएच के गेट से बाहर निकल गया।