Uttarakhand: मेंहदी की रस्म के बाद लापता हो गई दुल्हन, थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

मंगलवार को प्रदेश के एक गाँव में अजीबो-गरीब घटना हो गई, शादी की जश्न में डूबा परिवार मेहँदी लगाकर सो गया सुबह देखा तो दुल्हन अपने कमरे से गायब मिली।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Bride Missing Before Marriage: Bride Missing Before Marriage in Pauri Garhwal
Image: Bride Missing Before Marriage in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: क्षेत्र के एक गाँव में बेटी के विदाई की खुशियां अचानक दुख में बदल गई। आज घर में बारात आनी थी और अब दुल्हन का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।

Bride Missing Before Marriage in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल के एक गाँव में चौंकाने वाली घटना हुई है। आज एक युवती की शादी थी और सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी थीं। मेहंदी की रस्म के बाद जब सब खुशियों में सो रहे थे, उसका पता नहीं चला और सुबह जागते ही वह गायब हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।

मेहंदी की रस्म के बाद हुई लापता

कोतवाली पौड़ी पुलिस को दुल्हन के जीजा ने तहरीर दी, उसकी साली का शादी समारोह मेरे घर में आयोजित हो रहा था। बीते सोमवार रात साली की मेहंदी की रस्म संपन्न हुई जिसके बाद मंगलवार को सुबह जब परिवार के लोग उठे, तो देखा कि दुल्हन अपने कमरे में नहीं है। आसपास खोजबीन की तो वह कहीं नहीं मिली और उसका फोन भी स्विच ऑफ आया। उन्होंने बताया कि बुधवार को बारात रुद्रप्रयाग से आनी थी।

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

पौड़ी संतोष पैथवाल एसएसआई ने बताया कि दुल्हन के लापता होने पर जीजा की ओर से शिकायत मिलने के बाद, गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है और तलाश तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गठित की गई है और एसआई लक्ष्मी जोशी को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।