बाबा नीम करौली के दर्शन करने पहुंचे चंकी पांडे, बॉलीवुड एक्टर की सेल्फी के लिए उमड़े प्रशंसक

अभिनेता चंकी पांडे नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में स्थित कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करने पहुंचे। जहां उनके साथ सेल्फी लेने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Bollywood actor Chunky Pandey: Chunky Pandey in Baba Neem Karauli Ashram Kainchi Dham
Image: Chunky Pandey in Baba Neem Karauli Ashram Kainchi Dham

हल्द्वानी: बाबा नीम करौली का कैंची धाम भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बनता जा रहा है। बाबा के दर्शन करने के लिए हजारों भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। साथ ही बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां और खिलाड़ी भी बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंच रहे हैं।

Chunky Pandey in Baba Neem Karauli Ashram Kainchi Dham

पिछले साल से अब तक बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां और खिलाड़ी नीम करौली बाबा के दर्शन करने के लिए कैंची धाम पहुंचे। इसी कड़ी में शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे बाबा नीम करौली के दर्शन करने के लिए कैंची धाम पहुंचे। अभिनेता ने बाबा के दर्शन कर शिला पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। कैंची धाम मंदिर समिति के प्रदीप साह भयु ने चंकी पाण्डे को कैंची मंदिर की दिनचर्या के बारे में बताया।
चंकी पाण्डे ने बाबा नीमकरोली मंदिर समिति के सदस्यों से कहा कि पहली बार बाबा के दर्शन करने का मौका मिला। जितना सोचा था, कैंची धाम उससे कई ज्यादा रमणीय स्थल है। अभिनेता ने बताया कि वो हल्द्वानी में शूटिंग कर रहे हैं। बाबा की कृपा रही तो जल्द ही दुबारा दर्शन के लिए आएंगे।

हल्द्वानी में कर रहे हैं वेब सीरीज की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में इन दिनों अपनी एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं। अभिनेता शूटिंग के दौरान ही बाबा नीम करौली के दर्शन करने पहुंचे। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने बाबा नीम करौली के चमत्कारों के बारे में कई बार सुना था। जैसे ही उन्हें पता चला कि बाबा का धाम हल्द्वानी के बेहद करीब है तो बाबा के दर्शन करने के लिए उनके धाम पहुँच गए।

  • फैंस की भीड़ ने सेल्फी लेने के लिए अभिनेता को घेरा

    Crowd of fans surrounded the actor to take selfie
    Pic: 1/ 1
    Image: Crowd of fans surrounded the actor to take selfie

    कैंची धाम में उमड़ी भीड़ ने चंकी पाण्डे को जैसे ही पहचाना तो उनके आस-पास सेल्फी लेने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। साथ ही मंदिर के गार्ड भी उनके साथ सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं पाए। प्रशंसकों की बढ़ती भीड़ देख कर अभिनेता चंकी पांड़े अपनी गाड़ी की तरफ भागकर गए और वहां से हल्द्वानी के लिए रवाना हुए।