विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर परिसर जो मानसखंड मंदिर माला मिशन का हिस्सा है, मंदिर के सुंदरीकरण के साथ-साथ यहाँ आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए बहुमंजिला पार्किंग भी बनाई जा रही है।
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Kainchi Dham Will Be Beautified With Rs 42 Crores
नैनीताल: अब कैंची धाम का सौंदर्यीकरण 42 करोड़ रुपये के बजट से किया जाएगा। पहले इस कार्य के लिए 28 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन पार्किंग, हेलीपैड, ध्यान केंद्र और ब्रिज के निर्माण के लिए खर्च अधिक होगा जिसके लिए बजट बढ़ा दिया है।
Kainchi Dham Will Be Beautified With Rs 42 Crores
अब कैंची धाम का सौंदर्यीकरण 42 करोड़ रुपये के बजट से किया जाएगा। पहले से ही इस कार्य के लिए 28 करोड़ रुपये की धनराशि शासन द्वारा मंजूर की जा चुकी थी। हालांकि पार्किंग, हेलीपैड, ध्यान केंद्र और ब्रिज के निर्माण जैसी अन्य सुविधाओं के लिए अधिक लागत की आवश्यकता होगी। इसके लिए प्रांतीय खंड लोनिवि नैनीताल ने 14 करोड़ रुपये का एक अतिरिक्त प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। इसके अलावा लोनिवि ने कैंची धाम में निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। विभाग द्वारा जल्द ही निर्माण कार्यों की शुरुआत की जाएगी, जिससे धाम का विकास तेजी से आगे बढ़ सकेगा। नीम करोली के आश्रम कैंची धाम जहां देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने आते हैं, अब बेहतर सुविधाओं के साथ और भी आकर्षक बनेगा। श्रद्धालुओं को सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने के लिए मानसखंड योजना के तहत यहां का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
कैंची धाम में श्रद्धालुओं के लिए हो रहा सुविधाओं का विस्तार
कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालु भीड़ के कारण जाम की समस्या एक गंभीर चुनौती बन गई है। इस समस्या के समाधान के लिए यहां एक विशाल पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें लगभग 700 वाहन समाहित हो सकेंगे। इसके अतिरिक्त पार्किंग क्षेत्र के ऊपर एक हेलीपैड भी बनाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाजनक यात्रा का अवसर प्रदान करेगा। श्रद्धालुओं की भक्ति और ध्यान के लिए एक ध्यान केंद्र की स्थापना भी की जाएगी। इसके अलावा मंदिर के बाहरी क्षेत्र में एक ब्रिज का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। यह सभी विकास कार्य श्रद्धालुओं के अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।