देहरादून: हैवान पिता ने नाबालिग बेटी के साथ की दरिंदगी, कलयुगी मां भी देती रही साथ

रायवाला में एक घटना सामने आई है, जिसमें नाबालिग के पिता के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप है। नाबालिग ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Sexual Exploitation: Minor Girl Rape Case In Raiwala Dehradun
Image: Minor Girl Rape Case In Raiwala Dehradun

ऋषिकेश: दुष्कर्म की घटना में बेटी का साथ देने की जगह उसकी मां अपने पति का साथ देने में लगी रही. पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस में पीड़िता से पूछताछ की और मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है

Minor Girl Rape Case In Rishikesh

राजधानी देहरादून से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसने देवभमि को शर्मशार कर दिया। यहाँ एक कलयुगी पिता पर अपनी ही नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पड़ोसी की शिकायत के बाद रायवाला थाने में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वर्तमान में आरोपी फरार है।

माँ ने भी दिया पति का साथ

प्रशिक्षु आईपीएस और रायवाला थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि रायवाला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग के साथ कुछ पड़ोसी लोग थाने आए। उन्होंने बताया कि नाबालिग के साथ उसके पिता लगातार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पीड़िता ने जब इस बात को अपनी मां को बताया तो मां ने पीड़िता को चुप कराते हुए अपने पति का साथ दिया। इससे पीड़िता के पिता का हौसला बढ़ गया और वह अपनी काली करतूत को लगातार अंजाम देता रहा। आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित आईपीसी की धारा 376(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पड़ोसियों ने की शिकायत

पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कदम उठाया और इस मामले का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। अब पुलिस पीड़िता के पिता को गिरफ्तार करने की कोशिश में है। यह मामला रायवाला थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है। हर कोई कलयुगी पिता और उसकी सहायक मां को घेर रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही क्षेत्र में क्राइम पर नियंत्रण के लिए पुलिस की निगरानी जारी रहेगी।