Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: बच्ची की मां ने आरोपी पिता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
जिस तरह की खबरें आजकल सामने आ रही हैं, उससे तो ये लगता ही घोर कलयुग का समय वाकई में शुरू हो चुका है। क्यूंकि जिस बेटी को पिता ने पैदा किया है वो ही उसे गन्दी नज़रों और गन्दी सोच से देख रहा है। अपने ही घर में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बीते दिन ही ऋषिकेश से एक हैवान पिता की खबर आई थी जिसमें बेटी की माँ ने भी पति का साथ दिया और अब ये एक नई खबर हल्द्वानी से, इस कलयुग में रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं।
टीपी नगर थाना क्षेत्र एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है कि वह उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत करता था। बेटी कई बार इस बात का विरोध कर चुकी के लेकिन वह नहीं माना जिसके बाद बेटी ने अपनी माँ को पूरी घटना के बारे में बताया।
बेटी की माँ ने पुलिस को बताया कि उसके ड्यूटी चले जाने के दौरान उसका पति अपनी ही 15 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत किया करता है और जब महिला ने आरोपी पति को पूछा तो उसने के साथ मारपीट की। बेटी ने यह भी बताया की पूर्व में आरोपी उसके साथ कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया पत्नी की तहरीर पर पिता के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच एसआई बबीता को सौंपी गई है। आरोपी कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हो चुका है।