उत्तराखंड: रिजल्ट के दिन अचानक गायब हुआ छात्र, 12वीं में 83 प्रतिशत अंकों से हुआ पास

बीते दिन उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जहाँ एक ओर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों में ख़ुशी है तो वहीं कुछ छात्रों के परीक्षा परिणाम निराशाजनक रहे।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Students missing on result day: Student missing before release of results
Image: Student missing before release of results

चमोली: रिजल्ट के तनाव के चलते एक छात्र घर से लापता हो गया जबकि रिजल्ट आने पर वह अच्छे नंबरों से पास हुआ है, छात्र के लापता होने की शिकायत गोपेश्वर थाने में दर्ज कराई है।

Chamoli Student Went Missing Before Result Release In Tension

उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम के दिन जनपद चमोली का एक छात्र अचानक घर से गायब हो गया। जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है और बताया कि वह परीक्षा परिणाम के चलते तनाव में था। गोपेश्वर थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पेट्रोल पम्प क्षेत्र निवासी अतुल नेगी उम्र 18 वर्ष पुत्र अनसूया नेगी रिजल्ट के दिन सुबह वॉक पर निकला था लेकिन वह काफी देर तक घर नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों से थाने में सूचना दी।

83 प्रतिशत से हुआ पास

अतुल नेगी ने 12वीं की परीक्षा दी थी जिसका परिणाम कल आना था। कुछ पेपर को लेकर वह तनाव में था जिस कारण उसे रिजल्ट आने का दर था। हालांकि उसका परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा और उसने 83 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। परिजनों ने पुलिस को बताया की परीक्षा परिणाम के चलते वह कहीं चला गया होगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की तालश की जा रही है।