पति-पत्नी के बीच आपसी बात पर विवाद हो गया जिसमें पत्नी ने पीट-पीट कर अपने पति की हत्या कर दी है। महिला अभी फरार बताई जा रही है।
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Woman Murdered Her Husband in US Nagar
उधमसिंह नगर: पारिवारिक मामले को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने लोहे की सरिया से हमला कर दिया, जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई।
Woman Murdered Her Husband in US Nagar
उधम सिंह नगर के जोगीपुरा गांव में देररात एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहाँ पर पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते पत्नी ने पति पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। उसे जब तक अस्पताल लेकर जाया गया उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद महिला घर से फरार हो गई थी लेकिन पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
लोहे की सरिया से किया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार यू.एस नगर के जोगीपुरा गाँव के निवासी रमेश चंद्र (48) पुत्र अविनाश चंद्र की अपनी पत्नी विमला से घरेलू विवाद के चलते लड़ाई हो गई। इस दौरान पत्नी ने पति पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया, जिससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद महिला ने बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी।
शारीरिक संबंध के लिए करता था प्रताड़ित
मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा हत्यारोपी महिला से पूछताछ करने के बाद उसने बताया कि उसका पति शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए प्रताड़ित करता था। सोमवार को दोनों के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आरोपी महिला ने पति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के चार बच्चे हैं जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है।