Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: बारातियों से भरी एक कार देर रात स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर पलट गई।
बीते मंगलवार को पीलीभीत में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शक्तिफार्म से बरातियों को लेकर जा रही कार ने पूरनपुर पीलीभीत स्थित हरिपुर के जंगल में अनियंत्रित होकर पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही चालक सहित सात लोग घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि स्कूटी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी।
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के शक्ति फार्म के निवासियों में से 10 लोग इनोवा कार में सवार होकर मंगलवार रात को चंदिया हजारा इलाके में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। जब कार सवार लोग पूरनपुर थाना क्षेत्र के धनारा घाट रोड पर पहुंचे, तो एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे के दौरान कार में सवार महिला रेणुका राम कंचन और विशाखा की मौत हो गई और 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और महिलाओं के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।