उत्तराखंड: अफजल ने राहुल बनकर किया दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव

युवती ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम युवक खुद को हिंदू बताकर उसके साथ रिलेशनशिप में आया और उसके साथ यौन सम्बन्ध बनाकर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Afzal raped a Hindu girl: Afzal raped a Hindu girl and pressured her to convert to Islam
Image: Afzal raped a Hindu girl and pressured her to convert to Islam

उधमसिंह नगर: यहाँ एक नाबालिक लड़की ने अफजल नाम के युवक पर राहुल बनकर दुष्कर्म करने और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Afzal raped a Hindu girl and pressured her to convert to Islam

अक्सर देखा गया है कि उत्तराखंड में लव जिहाद के मामले सामने आते रहते हैं जो देवभूमि के लिए चिंता का विषय है। इन सब घटनाओं से देवभूमि उत्तराखंड की छवि लगातार खराब हो रही है। प्रदेश के सितारगंज से एक नाबालिक लड़की ने मुस्लिम युवक पर रेप कर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया है कि युवक ने खुद को हिन्दू बताते हुए उसके साथ प्रेम सम्बन्ध बनाए। बाद में हकीकत सामने आने पर पीड़िता ने युवक और उसके परिवार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

अफजल ने राहुल बनकर प्रेमजाल में फंसाया

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि चार साल पहले वार्ड 2 के निवासी अफजल अहमद ने खुद को राहुल बताकर उसे प्रपोज़ किया। उस समय पीड़िता नाबालिक थी और कुछ दिन बात वह उसकी बातों में आकर उससे प्यार करने लगी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि पिछले साल 27 नवंबर 2023 को आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया जिसके बाद उसे उसकी असली पहचान का पता चला।

पूरे परिवार पर धर्म परिवर्तन का आरोप

पीड़िता ने अफजल और उसके पूरे परिवार पर बंधक बनाने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता ने आगे बताया कि अफजल और उसके भाई इकरार अहमद ने पीड़िता को एक कमरे में कैद कर दिया और उस पर शादी करने और इस्लाम अपनाने का दबाव डाला। पुलिस ने अब अफजल अहमद, इकरार अहमद, उनके पिता अबरार अहमद और मां पर उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बीते बुधवार को पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया और सरकड़ा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।