Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: इस बार चारधाम यात्रा पर संयुक्त रोटेशन अपनी 2,200 बसें संचालित करेगा। इन बसों में 150 बसें नई हैं। समिति का उद्देश्य है यात्रियों को सस्ती और सुगम यात्रा करना।
इस बार चार धाम यात्रा 10 मई से शुरू होने जा रही है और कयास लगाए जा रहे हैं कि पिछली बार से ज्यादा यात्री इस बार चारों धामों के दर्शन करने आएंगे। तीर्थयात्रियों के सही और सुगम व्यवस्था को देखते हुए समिति ने इस बार के लिए बसों की नई किराया सूची जारी कर दी है। इस बार किराया में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा इस बार चारधाम यात्रा पर संयुक्त रोटेशन अपनी 2,200 बसें संचालित करेगा जिसमें 150 बसें नई हैं और रोटेशन का उद्देश्य यात्रियों को सुगम और सस्ती यात्रा उपलब्ध कराना है।