Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: विदेशी धरती पर आयोजित होने वाली थाई केटिंग ट्रॉफी-2024 और आइस स्केटिंग डेवलपमेंट सेमिनार में उत्तराखंड के खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे।
प्रदेश के युवा अब हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इसी कड़ी में उत्तराखंड की हर्षिता रावतानी और आइस प्रिसेस ऑफ उत्तराखंड निष्ठा पैन्यूली देश का परचम बुलंद करने बैंकॉक पहुंचे है। विदेशी धरती पर आयोजित होने वाली थाई केटिंग ट्रॉफी-2024 और आइस स्केटिंग डेवलपमेंट सेमिनार में उत्तराखंड के ये खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे। फिंगर एवं स्पीड स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अधीन, बैंकॉक में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में एक उत्तराखंड की खिलाड़ी और एक कोच ने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की है।
उत्तराखंड की हर्षिता रावतानी और आइस प्रिसेस ऑफ उत्तराखंड निष्ठा पैन्यूली को कोच के रूप में टीम का हिस्सा बनाया गया है, यह 3 मई से 12 मई तक आयोजित होगी। देश के पांच खिलाड़ियों और दो कोच के साथ भारतीय टीम बृहस्पतिवार को बैंकाॅक के लिए रवाना हो गई। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य, अमिताभ शर्मा ने बताया कि वे आइस स्केटिंग डेवलपमेंट सेमिनार में भाग लेकर विश्व प्रसिद्ध आइस स्केटरों से खेल की बारीकियां सीखेंगे।
उत्तराखंड के आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष, शिव पैन्यूली ने बताया कि उत्तराखंड के खिलाड़ी अपने हुनर के दम पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं, चाहे वह देश में हों या विदेश में। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि देहरादून में स्थित आइस स्केटिंग रिंग को खोलने के लिए लंबे समय से प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही इससे खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।