Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: महिला पुलिस कर्मी ममता चीन में आयोजित होने वाली Laser Run World Championship 2024 के लिए क्वालीफ़ाई किया है, अब वे 7 मई को इसमें प्रतिभाग करेंगी।
उत्तराखंड पुलिस की महिला आरक्षी ममता खाती ने पिछले महीने महाराष्ट्र के अमरावती नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था जिसमें उन्होंने रजत पदक और उनके साथ ही उत्तराखंड पुलिस की उपनिरीक्षक सुनीता चौहान ने स्वर्ण पदक, अपर उपनिरीक्षक अल्का वर्मा ने रजत पदक प्राप्त कर उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाया था। उनकी इस उपलब्धि के बाद पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन एवं उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सिंहा ने सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्हें भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी किया।
अल्मोड़ा जिले में तैनात महिला पुलिसकर्मी अब 7 मई से चीन में आयोजित होने वाली विश्व चैंपियनशिप (Laser Run World Championship 2024) में प्रतिभाग कर अपना लोहा मनवाएंगी। आरक्षी ममता खाती की इस उपलब्धि पर एसएसपी देवेंद्र पींचा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।