Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रामनगर: अनुत्तीर्ण या कम अंक वाले छात्र बोर्ड परीक्षा में ऑनलाइन या ऑफलाइन अंक सुधार के लिए 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं। हाईस्कूल में दो विषयों और इंटरमीडिएट में एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकता है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 8 मई से अंक सुधार की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है, जिसके तहत बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण या कम अंक वाले छात्र ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए लास्ट डेट 24 मई रखी गई है, अंतिम तिथि से पहले इच्छुक छात्र अपना आवेदन कर सकते। हैं। इसमें जो छात्र हाईस्कूल में दो विषयों और इंटरमीडिएट में एक विषय में अनुत्तीर्ण हैं वो आवेदन कर सकते हैं।10वीं बोर्ड परीक्षा में फेल हुए 12,179 छात्र
12वीं बोर्ड परीक्षा में फेल हुए 15,977 छात्र
बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्रों के लिए उत्तराखंड बोर्ड दुबारा से परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। छात्र ऑफलाइन या ऑनलाइन किसी भी एक तरीके से आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन सिर्फ 8 मई से 24 मई तक ही होंगे और इसे आप उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइटhttps://ubse.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे भर सकते हैं और इसके अलावा अनुत्तीर्ण छात्र परीक्षा सुधार का फॉर्म अपने विद्यालय से भी ले सकते हैं और उसे अपने विद्यालय जहाँ से परीक्षा दी थी वहीं जमा करें। ऑनलाइन भरने वाले छात्र ऑनलाइन ही आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद कुमार ने बताया कि परीक्षा सुधार की परीक्षाएं जुलाई महीने में करवाई जाएगी।