उत्तराखंड के दो भाइयों ने रचा इतिहास, विश्व के टॉप 100 बैडमिंटन खिलाड़ियों में हुए शामिल

उत्तराखंड के सेन बंधु ने बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा जारी विश्व रैंकिंग में पहली बार एक साथ टॉप-100 में स्थान पाया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Sen Brothers Reached Top 100 Together : Sen Brothers Reached Top 100 Together
Image: Sen Brothers Reached Top 100 Together

टिहरी गढ़वाल: दोनों भाइयों का एक साथ वर्ल्ड रैंकिंग टॉप 100 में शामिल होने पर पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल है। दोनों का पहाड़ी क्षेत्रों से अंतराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का सफर काफी दिलचस्प रहा है और पहाड़ के दो बेटों ने पूरे देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करके दिखाया।

Sen Brothers Reached Top 100 Together For The First Time in World Rankings

उत्तराखंड के होनहार देश-विदेशों में लगातार अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे मुकाम हासिल कर रहे हैं। जिसमें अल्मोड़ा के दो भाइयों का नाम सामने आया है भारतीय बैडमिंटन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दोनों सेन बंधुओं ने विश्व पटल पर उत्तराखंड से साथ-साथ पूरे भारत को गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। उत्तराखंड के सेन बंधु ने बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यू) द्वारा जारी विश्व रैंकिंग में पहली बार एक साथ टॉप-100 में शामिल हो गए हैं। पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुके शटलर लक्ष्य सेन रैंकिंग में दो पायदान ऊपर आकर अब 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बड़े भाई चिराग पहली बार पहुंचे टॉप-100 में

बीती 30 अप्रैल को पेरिस ओलंपिक के लिए बीडब्ल्यूएफ ने फाइनल सूची प्रकाशित की। इसमें लक्ष्य के बड़े भाई चिराग सेन पहली बार 93वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे हैं और इसमें लक्ष्य सेन 13वीं रैंक पर थे। लेकिन एक हफ्ते बाद मंगलवार को जारी हुई नई रैंकिंग में लक्ष्य को दो पायदान का फायदा मिला है। वे अब 65138 अंकों के साथ अब विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। एक साल में 18 विश्वस्तरीय टूर्नामेंट में चिराग ने 19466 अंक हासिल किए हैं। दोनों के इस विशेष उपलब्धि पर भारत समेत समुच्च उत्तराखंड को उनपर गर्व है।