Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
: गुरुवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें एक डम्पर ट्रक ने स्कूटी सवार आईआरबी के कांस्टेबल को टक्कर मार दी जिसमें उनकी जान चली गई।
प्रदेश में तेज़ रफ़्तार का कहर थम नहीं रहा है जिस कारण आए दिन रोड़ एक्सीडेंट में किसी न किसी की मौत की खबर सामने आती है। बीते गुरुवार को देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें एक आईआरबी के कांस्टेबल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कल रात को रामपुर बडा गोहर से 100 मीटर आगे सेलाकुई में एक डम्पर ट्रक UK13 CA 0970 और स्कूटी संख्या UK07 AK 3508 की जोरदार टक्कर हुई। जिसमें कांस्टेबल नवीन राणा गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन डाक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नवीन राणा उम्र 32 वर्ष आईआरबी द्वितीय झाझरा में तैनात थे और वह मूल रूप से वह उत्तरकाशी के मोरी अंतर्गत बागी (मोहताड) का रहने वाले थे। दुर्घटना के बाद घटनस्थल से पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।