उत्तराखंड: बाबा बदरी विशाल के कपाट भक्तों के लिए खुले, होंगे अखंड ज्योति के दर्शन

आज सुबह 6 बजे पूरे विधि-विधान और 'बदरी विशाल की जय' के जयकारों के साथ खोल दिए गए हैं। बदरीनाथ धाम में अखंड ज्योति के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रदालु पहुंचे।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Badrinath Doors open: Badrinath Doors open for pilgrims for 2024
Image: Badrinath Doors open for pilgrims for 2024

चमोली: बदरीनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6 बजे पूरे विधि-विधान और 'बदरी विशाल की जय' के जयकारों के साथ खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के दौरान सेना के बैंड की मधुर धुनों के साथ श्रद्धालुओं की भगवान बद्री विशाल के जयकारों की ध्वनि पूरे बद्रीनाथ धाम में गूँज उठी।

Badrinath Doors open for pilgrims for 2024

राज्य के चारों धामों में से तीन धामों के कपाट पहले की खुल चुके हैं। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 10 मई को अक्षय तृतीया पर खोल दिए गए थे। तीन धामों के कपाट खुलने के बाद आज 12 मई की सुबह बदरीनाथ धाम के भी कपाट खुल गए हैं।

15 क्विंटल खूबसूरत फूलों से सजाया गया बदरीनाथ धाम

आज (रविवार) सुबह 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और बदरी विशाल के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं। कपाट खोलने के समय बदरीनाथ धाम को 15 क्विंटल खूबसूरत फूलों से सजाया गया है। इस दौरान गढ़वाल राइफल्स ने भगवान बदरीनाथ को समर्पित धुनें बजाई। आज ब्रह्ममुहूर्त के समय बदरीनाथ में गणेश पूजन और द्वार पूजा की गई।

अखंड ज्योति के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे

बदरीनाथ के कपाट खुलने पर अखंड ज्योति का भी बड़ा महत्त्व है। आज बदरीनाथ धाम में अखंड ज्योति के दर्शन के लिए करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वहीं केदारनाथ में कपाट खुलने के दिन करीब 32 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया है।