उत्तराखंड की अनुष्का प्रीतम ने CBSE Board में तोड़ा रिकॉर्ड, 12th में हासिल किए 99.2% अंक

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिए हैं। जिसमें इस बार 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
CBSE Result 12th 2024: CBSE Result 12th 2024 Anushka Pritam Has Got 99 2 Percent Marks
Image: CBSE Result 12th 2024 Anushka Pritam Has Got 99 2 Percent Marks

देहरादून: एमीनिटी स्कूल की छात्रा अनुष्का प्रीतम ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल, क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। उनके पिता वर्तमान में गदरपुर में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

CBSE Result 12th 2024: Anushka Pritam Gets 99.2%

आज सीबीएसीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिया हैं जिसमें रुद्रपुर की एक होनहार बेटी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान हांसिल किया हैं। अनुष्का प्रीतम ने 12वीं की परीक्षा में 99.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं जिससे वो स्टेट में दूसरे स्थान पर रहीं वे कॉमर्स के छात्र हैं। उनकी सफलता के बाद परिवार में ख़ुशी का माहौल है और उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

10वीं में भी कर चुकी हैं टॉप

ख़ास बात ये है कि अनुष्का ने हाईस्कूल में 99.2 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया था, इसके बाद उन्होंने 12th में भी 99.2% अंक प्राप्त किये हैं। उन्होंने बताया कि उनकी लगन परीक्षा को लेकर यह थी कि उनके माता-पिता ने उनके लिए इतना सब किया है तो उन्हें भी मेहनत करके उनका नाम रोशन करना चाहिए। आगे कहा कि वो भविष्य में सीए बनना चाहती हैं इससे पहले वो बीकॉम ऑनर्स में ग्रेजुएशन करना चाहती हैं और परीक्षा के दौरान उन्होंने किताबों और इंटरनेट की मदद से पढाई की लेकिन इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। उनके पिता गदरपुर में अंजनी कुमार स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में सीनियर डॉक्टर के पद पर हैं और माँ एक ग्रहणी हैं, अनुष्का के दादा जी भी डॉक्टर रहे हैं।