CBSE 10th Result: रुद्रप्रयाग के कांडई गांव के शिवम ने हासिल किये 99.4%, उत्तराखंड टॉप किया

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल (एसजीआरआर) के छात्र शिवम शर्मा ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
CBSE 10th Result: Shivam Sharma Got 1st Position in The State By Scoring 99 40 Percent
Image: Shivam Sharma Got 1st Position in The State By Scoring 99 40 Percent

रुद्रप्रयाग: शिवम ने 99.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी माता शिक्षिका हैं और पिता प्राइवेट कम्पनी में कार्यरत हैं।

Shivam Sharma Got 1st Position in The State By Scoring 99.40 Percent

सोमवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं जिसमें प्रदेश के कई छात्रों ने पूरे देहरादून रीजन में अच्छा प्रदर्शन करके इसकी रैंकिंग बढ़ाई है। हाईस्कूल में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के छात्र शिवम शर्मा ने 99.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। शिवम की इस सफलता पर पूरे गैरसैंण नगर और प्रदेश में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

शिक्षिका हैं शिवम की माँ

शिवम शर्मा मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के कांडई गांव के रहने वाले हैं और वे अपनी माँ सीमा शर्मा के साथ गैरसैंण में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी माता सीमा शर्मा शिक्षिका हैं और गैरसैंण नगर पंचायत क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गांवली में कार्यरत हैं। उनके पिता रोहिन शर्मा अमृतसर पंजाब में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। शिवम की इस सफलता को लेकर शिवम के शिक्षक और परिजन काफी उत्साहित हैं।

तीन विषयों में मिले पूरे अंक

शिवम को 99.40 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं जिसमें उन्हें तीन विषय में पूरे 100 में से 100 अंक मिले हैं। शिवम ने विज्ञान, एसएसटी और कंप्यूटर तीनों विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि और सम्मान अर्जित किया है। उनके प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद चमोला ने कहा कि शिवम एक होनहार छात्र होने के साथ ही प्रतिभावान भी हैं और वे बैडमिंटन के भी बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं।

आईएएस बनना चाहते हैं शिवम

शिवम की माता सीमा शर्मा ने बताया कि वह बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का छात्र रहा है और हमेशा ही पढ़ाई में अपने विद्यालय में अव्वल आता रहा है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया है। शिवम ने बताया कि उन्हें थोड़ा डर भी था तो वहीं आत्मविश्वास भी था कि वो ये सफलता जरूर हासिल करेंगे। वो आगे चलकर आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहते हैं।