Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: पुरोला क्षेत्र में एक निजी इंटर कॉलेज के शिक्षक द्वारा अपने ही विद्यालय में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसमें एक अध्यापक ने हैवानियत की हद पार कर दी है। आरोपी शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को घर बुलाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया। दिया। गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाले बलात्कारी शिक्षक मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी शिक्षक को पकड़ने के लिए क्षेत्र में हर जगह दबिश दे रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरोला क्षेत्र के एक निजी इंटर कॉलेज के शिक्षक ने सोमवार शाम को दसवीं की छात्रा को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ फिर कथित तौर पर दुष्कर्म किए। जब अगले दिन मंगलवार को छात्रा की तबियत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर उसने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। छात्रा पुरोला में अपनी दीदी के साथ रहकर पढाई कर रही है। घटना सामने आने के बाद छात्रा के चाचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुरोला के पुलिस थाना प्रभारी मोहन कठेत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोरी क्षेत्र के रहने वाले आरोपी शिक्षक राकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।