Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: बीते दिन मंगलवार को एक जेसीबी गोबिंदघाट के पास नदी में जा गिरा जिसमें दो लोग सवार थे। एक व्यक्ति रोड़ पर ही छटक गया जबकि चालक नदी में बह गया। अगले दिन एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान के तहत शव को ढूंढ निकाला।
मंगलवार देर रात थाना जोशीमठ ने एसडीआरएफ को सूचित किया कि गोबिंदघाट तैया पुल के पास एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया है और इसमें रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ टीम की जरुरत पड़ेगी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर उन्हें जानकारी मिली कि जेसीबी में दो लोग सवार थे। जिस समय दुर्घटना हुई एक व्यक्ति रोड़ पर छटक गया जबकि जेसीबी ऑपरेटर मशीन के साथ नदी में जा गिरा और जिसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
रात अधिक होने के कारण एसडीआरएफ टीम द्वारा चलाया गया सर्चिंग अभियान सफल नहीं हो पाया। फिर अगले दिन आज एसडीआरएफ ने दोबारा सर्चिंग शुरू की और जेसीबी ऑपरेटर के शव को ढूंढ निकाला। मृतक की पहचान विपिन भट्ट उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पोखरी बंगथल चमोली के रूप में हुई और शव जिला पुलिस को सुपर्द कर दिया गया है।