Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: सोमवार देर रात, एक वाहन जो सरकारी राशन पहुंचाकर तहसील मुख्यालय लौट रहा था, दुर्घटनाग्रस्त होकर काली नदी में गिर गया। इस हादसे की जानकारी प्रशासन को 24 घंटे बाद मिली। खोजबीन शुरू हुई तो एक महिला का शव बरामद किया गया। जबकि खाद्य निरीक्षक समेत दो लोग अभी भी लापता हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल एक पिकअप वाहन से सोमवार को देर रात 11:00 दारमा घाटी के दुग्तू गांव में राशन पहुंचाकर तवाघाट से धारचूला की ओर लौट रहे थे। इस बीच अचानक वाहन अनियंत्रित होकर काली नदी में 80 मीटर नीचे गिर गया। मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक के तहसील मुख्यालय न पहुंचने पर खोजबीन शुरू की गई। फिर एसडीआरएफ और धारचूला कोतवाली की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया।
एसडीआरएफ को सर्चिंग अभियान में घटनास्थल से कुछ किमी दूर काली नदी से चल निवासी 42 वर्षीय सरस्वती चलाल उर्फ सरू पत्नी लक्ष्मण सिंह चलाल का शव बरामद हुआ। पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल और मंगल बोनाल अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। महिला का शव धारचूला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।