Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुड़की: आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई फिर घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। हालांकि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पा लिया। लेकिन घर के अंदर मौजूद बुजुर्ग बुरी तरह झुलस गए।
मिली जानकारी के अनुसार फायर यूनिट कंट्रोल रूम रुड़की को सूचना मिली कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील स्थित लाला वाली गली में एक मकान में भयंकर आग लग गई है, जिसके बाद तत्काल 2 फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। लेकिन घर में लगी इस आग की चपेट में एक बुजुर्ग निसार अहमद पुत्र सद्दीक की आग से झुलसकर मौत हो गई।
मकान में लगी आग से परिवार वालों की आँखों के सामने ही घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की टीम द्वारा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मृतक के संबंध में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुंदरपाल ने बताया कि आग लगने की घटना की जांच की जा रही है, अभी तक की जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।