राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट में गणाईगंगोली निवासी एक छात्रा सहित तीन बच्चे सीनियर की प्रताड़ना से विद्यालय छोड़ कर घर बैठ गए हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Students Left The School Due To Fear of Ragging in Gangolihat
पिथौरागढ़: यहाँ रैगिंग से परेशान तीन छात्रों ने स्कूल छोड़ दिया है, इन छात्रों ने सीनियर्स पर मारपीट का भी आरोप लगाया है और रैगिंग में की गई पिटाई से एक बच्चे के हाथ और पैरों में घाव भी हो रखे हैं। इस मामले में अब जांच की मांग उठ रही है।
Students Left The School Due To Fear of Ragging in Gangolihat
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट में रैगिंग से परेशान तीन छात्रों ने स्कूल छोड़ दिया है। उन्होंने अपने सीनियर्स पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। इस घटना के सामने आने से अभिभावकों में आक्रोश फैल गया है। जिला पंचायत सदस्य चंदन वाणी ने बताया कि लम्बे समय से सीनियर छात्रों के द्वारा जूनियर्स का उत्पीड़न किया जा रहा था, जिस कारण अंततः इससे परेशान होकर बच्चों ने अब स्कूल जाने से मना कर दिया है। गणाई गंगोली के तीन जूनियर छात्र अपने घर आ चुके हैं और अब दुबारा रैगिंग की दर से स्कूल जाने से मना कर रहे हैं।
छात्रों ने बताई आप बीती
राजीव नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट में पढ़ रहे गणाईगंगोली निवासी तीन छात्रों ने स्कूल जाने से मना कर दिया है। इनमें एक छात्रा कक्षा 8, एक छात्र कक्षा 9 और एक छात्र कक्षा 10 की है। ये सभी छात्र अति निर्धन परिवार से आते हैं। इन्होने आरोप लगाया है कि कक्षा 12वीं का एक विद्यार्थी इन बच्चों सहित अन्य जूनियरों का उत्पीड़न करता है और वह रात को उन्हें बाजार जाकर बीड़ी-सिगरेट लेकर आने को कहता है। रैगिंग कर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने वाले सीनियर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए अभिभावकों ने बच्चों को सुरक्षा देने की मांग की है।
आरोपी छात्र को स्कूल से किया निष्कासित
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट के प्रधानाचार्य शूंभनाथ यादव ने रैगिंग के आरोपों के बारे में बताया कि छात्रों की शिकायत पर आरोपी सीनियर छात्र को घर भेज दिया गया है और आरोपी छात्र का स्कूल से नाम भी काट दिया गया है। रैगिंग के आरोपी की जांच की जा रही है तथा अब सभी छात्र सामान्य हैं। एसडीएम गंगोलीहाट यशवीर सिंह ने कहा कि छात्रों की शिकायत मिली है, शिकायत पर जांच टीम का गठन कर लिया गया है और इस मामले में जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।