Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: स्कूल के छोटे 18 बच्चों के लिए वाहन चालक की समझदारी ने अनहोनी होने से बचा लिया। चलती स्कूल वैन में अचानक भड़की आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी वैन को जलाकर राख कर दिया।
गर्मी के चलते तापमान में इतनी वृद्धि हो गई है कि गाड़ियों के इंजन भी अब जवाब देने लगे हैं। मामला मोरी (उत्तरकाशी) के नैटवाड़ का है जहाँ पर एक चलती स्कूल वे में अचानक आग लग गई। गनीमत रही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बच्चों को वैन से नीचे उतार दिया, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मोरी प्रखंड के गैचवांण में स्थित स्कूल यूनिक एकेडमी की गाड़ी छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने नैटवाड़ जा रही थी। स्कूल से थोड़ी दूर पर जाने के बाद ही इंजन से धुआं उठने लगा। जैसे ही वैन के ड्राइवर ने यह देखा उसने तुरंत बिना समय गँवाए सभी 18 बच्चों को गाड़ी से नीचे उतारकर खुद भी उतर गया। सभी नीचे उतरे ठीक उसी समय वैन में तेजी से आग भड़क उठी और देखते ही देखते चंद मिनटों में ही पूरी वैन जल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।