Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चम्पावत: परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
प्रदेश में लगातार इस तरह के मामले बढ़ने से देवभूमि की छवि धूमिल हो रही है। इन मामलों को रोकने के लिए कड़े कानून लागू करने और पुलिस बल को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। मामला जनपद चम्पावत के विकासखंड लोहाघाट का है जहाँ पर गांव के एक युवक ने नाबालिक के साथ लम्बे समय से दुष्कर्म किया जिस कारण युवती गर्भवती हो गई। उसने जिला अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। ये सब देखकर परिजन सकते में आ गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कार्रवाही की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि लोहाघाट क्षेत्र में एक ही गाँव में रहते वाले युवक द्वारा 17 वर्षीय नाबालिक से दुष्कर्म किया जा रहा था और अब वह गर्भवती हो गई है उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। एसएचओ ने बताया है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित दुष्कर्म की धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।