Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड स्टेटआर्म रेसलिंग प्रो पंजा लीग में भाई-बहनों की जोड़ी ने अलग-अलग श्रेणी में दो गोल्ड मैडल अपने नाम किए हैं। अब वे नेशनल आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
प्रदेश के दो होनहारों भाई-बहनों नें उत्तराखंड स्टेटआर्म रेसलिंग प्रो पंजा लीग में दो गोल्ड मैडल अपने नाम किया है। इसमें 80 केजी कैटेगरी में श्रीनगर के आर्यन कंडारी ने बाजी मारी तो वहीं 65 केजी कैटेगरी में उनकी बहन आकृति कंडारी ने भी स्वर्ण पदक जीता। दोनों ने स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन ऑफ चैंपियन उत्तराखंड का खिताब अपने नाम कर लिया है। दोनों भाई बहनों की सफलता के बाद सभी क्षेत्रवासियों ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
आर्यन कंडारी उम्र 20 वर्ष और आकृति कंडारी उम्र 16 वर्ष आगामी 6 जून से 10 जून तक नागपुर में होने वाले नेशनल आर्म रेसलिंग में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद ये सितंबर माह से दिल्ली में आर्म रैसलिंग प्रो पंजा लीग रोहतक राउडी की टीम से खेलेंगे। इनके पिता वासुदेव कंडारी उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष है और बताते हैं कि उनके बच्चों ने इस खेल के माध्यम से अपने शहर और पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।