उत्तराखंड: 14 सितंबर को यहां भिड़ेंगे WWE के 20 पहलवान, 8 साल बाद ग्रेट खली भी लड़ेंगे फाइट

बचपन से टीवी में रेसलिंग तो हर किसी ने देखी होगी और कई बार उत्तराखंड में लाइव रेसलिंग शो भी हो चुके हैं। उसी तर्ज पर अब एक और बार हल्द्वानी में रेसलिंग का मुकाबला होने जा रहा है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
The Great Khali in Haldwani: The Great Khali Returns to Haldwani on 14 September
Image: The Great Khali Returns to Haldwani on 14 September

हल्द्वानी: 14 सितंबर को हल्द्वानी में द ग्रेट खली की वापसी हो रही है। आठ साल बाद यह उनका दूसरा शो होगा जिसमें 20 रजिस्टर्ड WWE रेसलर भी प्रदर्शन करेंगे।

The Great Khali Returns to Haldwani on 14 September

हल्द्वानी में रिंग में 14 सितंबर को वापसी करेंगे डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली। यह उनका आठ साल में हल्द्वानी में दूसरा शो होगा। इस इवेंट में डब्ल्यूडब्ल्यूई के 20 रेसलर भी अपना जलवा बिखेरेंगे। एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाले इस शो के लिए 4 फीट ऊंचा रिंग और 6 फीट ऊंचा रैंप तैयार किया जाएगा। WWE की तर्ज पर यहां म्यूजिक, लाइटिंग और आतिशबाजी के साथ-साथ कुर्सी, टेबल और ड्रम का प्रयोग भी होगा। हल्द्वानी शहर सीडब्लूई नाइट ऑफ़ वारियर्स के पोस्टरों से सज चुका है और शहर के बीचों-बीच रेसलिंग का महामंच सजाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

महिला रेसलर भी दिखाएंगी अपना जलवा

UKWE के रेसलिंग शो में इस बार महिला रेसलर भी अपना जलवा दिखाएंगी। अनुमान है कि इस इवेंट में 5 से 6 महिला रेसलर शामिल होंगी, हालांकि उनके नाम अभी तय नहीं हुए हैं, लेकिन जल्द ही फाइनल किए जाने की उम्मीद है। सीडब्ल्यूई नाइट ऑफ़ वारियर्स के लिए यूके डब्ल्यूई की 150 से अधिक लोगों की टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। विजय सिंह राणा ने बताया कि इस इवेंट की योजना दो साल से चल रही थी। चोट लगने के कारण जब वह घर पर थे तब इस आयोजन का विचार आया। पहली बार यूकेडब्ल्यूई इस इवेंट का आयोजन कर रहा है और विजय सिंह राणा ने द ग्रेट खली की एकेडमी से ट्रेनिंग ली है। इवेंट में टिकट सिस्टम के माध्यम से एंट्री की जाएगी और कार्यक्रम का समय शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक होगा।

प्रमुख इवेंट और रेसलर के नाम

इस इवेंट में मुख्य आकर्षण:- वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, रसलमेनिया, टैग टीम चैंपियनशिप, नेशनल हैवीवेट चैंपियनशिप और ब्लड मैच होंगे। रेसलिंग की दुनिया के प्रमुख रेसलर इस शो में भाग लेंगे जिनमें जेटी बाबा, सिंघम दुबे, सूर्या टेकर, विजय सिंह राणा, हैंडसम सेल्कन, द बीस्ट बॉय, आर्या जेट, जे जेक्सन और वीआईपी शामिल हैं।