उत्तराखंड: नौकरी दिलाने और जल्द अमीर बनाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

साइबर ठग आजकल लोगों को ठगने के लिए एक से बढ़कर एक तरीके ढूंढ निकालते हैं। अक्सर आम आदमी इनके जाल में आसानी से फंस भी जाता है, ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी में हुआ है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Cyber Crime in Haldwani: Young Man Cheated of Lakhs in The Name of Getting a Job
Image: Young Man Cheated of Lakhs in The Name of Getting a Job

हल्द्वानी: पीड़ित युवक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर सेल में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि नौकरी और जल्द अमीर बनने के नाम पर ठगों ने उस से 7 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की है। मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है, इसके साथ ही पुलिस ने जनता से इस तरह के फ्रॉड से सावधान रहने के अपील की है।

Young Man Cheated of Lakhs in The Name of Getting a Job

पीड़ित बृजराज रौतेला निवासी मुखानी थाना क्षेत्र ऊंचापुल ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर देकर बताया कि 16 मई 2024 को उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें नौकरी देने की बात कही गई थी। इसके बाद बृजराज ने उस नंबर पर कॉल करके उनसे संम्पर्क किया जिसमें उन्होंने बताया कि आपको एक लिंक भेजा गया है आप इसपर ऑनलाइन 210 रूपये जमा कर दो। पीड़ित युवक ने तुरंत नौकरी के लालच में पेंसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद युवक की बात टेलीग्राम पर एक महिला से होने लगी जो उसे गूगल रिव्यु और क्रिप्टो में पेंसे लगाने के लिए कहती थी।

एक झटके में गंवाए सात लाख रुपए

अब युवक को मेसेज भेजकर कहा गया कि 1000 हजार रुपए डालने पर आपके अकाउंट में 1500 रुपए की धनराशि वापस मिल जाएगी। जिसपर उसने तुरंत एक हजार रुपए डाल दिए और अगले दिन ही उसे पंद्रह सौ रुपए प्राप्त हो गए। फिर जालसाजों ने उस से 3000 रुपए जमा करवाए और 12 घंटे के अंदर ही उसे 4300 रुपए प्राप्त हो गए। अब युवक पूरी तरीके से उनके जाल में फंस चुका था उसे लगने लगा की अब मोटा मुनाफा बनेगा। उसने फिर 17 मई से लेकर 19 मई तक कुल 7 लाख 775 रुपए ऑनलाइन जमा किए, जिसके बाद जालसाजों ने सभी सम्पर्क मिटा दिए और उनका फोन भी बंद आने लगा। युवक को एहसास हो गया कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। तब जाकर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी, एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि साइबर अपराधों को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग साइबर अपराधियों के जाल में फंस रहे हैं।