उत्तराखंड: रक्षक ही बना भक्षक, महिला योग ट्रेनर से बन्दूक की नोक पर कई बार दुष्कर्म

जनता की सहायता के लिए तैनात मित्र पुलिस ही रक्षक से भक्षक बन बैठी है। यहाँ एक पुलिस के दरोगा ने केस की विवेचना के बहाने महिला से कई बार गंदे काम को अंजाम दिया।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
The inspector raped the woman: Dehradun Inspector Accused of Raping Female Yoga Trainer
Image: Dehradun Inspector Accused of Raping Female Yoga Trainer

देहरादून: दरोगा ने महिला के 20 लाख की चोरी पर चल रहे केस की विवेचना के लिए पीड़ित योग ट्रेनर को बुलाकर पिस्टल के बल पर डराया, मारपीट किया और कई बार दुष्कर्म भी किया। पीड़िता के मुकदमा दर्ज करने के बाद दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

Dehradun Inspector Accused of Raping Female Yoga Trainer

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत में उसने बताया कि वह राजपुर थाना क्षेत्र में निवास करती हैं और योग ट्रेनर हैं, महिला के पति विदेश में रहते हैं। महिला ने राजपुर थाने में 13 फरवरी 2023 को चोरी का मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी नौकरानी घर से 20 लाख रुपए और ज्वैलरी बॉक्स चोरी करके भाग गई थी। चोरी की घटना के समय राजपुर थाने के अंतर्गत कुठालगेट के चौकी प्रभारी एसआई मनोज भट्ट थे और इस चोरी की विवेचना उन्हें सौंपी गई थी।

विवेचना के बहाने कई बार किया दुष्कर्म

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि चौकी प्रभारी मनोज भट्ट ने विवेचना के दौरान 17 दिसंबर 2023 को केस के सिलसिले में हाईकोर्ट जाने की बात कहकर पीड़ित महिला को अपने साथ नैनीताल ले गए। वहां होटल में पुलिस का रौब झाड़कर दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को बार-बार धमकी भी दे रहा था कि अगर इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह केस में चार्जशीट दाखिल नहीं करेगा। इसके बाद आरोपी का ट्रांसफर ट्रांसफर रायपुर थाना क्षेत्र में मयूर विहार चौकी प्रभारी के पद पर हो गया यहाँ पर वो सहस्रधारा रोड पर किराए के फ्लैट पर रहता था। यहाँ पर भी उसने महिला को कई बार बुलाकर बन्दुक की नौक पर जबरन दुष्कर्म किया।

दरोगा ने खुद को बताया अविवाहित

आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुई उसे फ्लैट पर बुलाता था, जबकि बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है। आरोपी से तंग आकर पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास भी किया जिस कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुकदमा दर्ज करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सआई मनोज भट्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा इस सम्बन्ध में जांच बिठाई गई है।