रुद्रप्रयाग: गुप्तकाशी में बाइक 200 मीटर खाई में गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

प्रदेश में सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहे आज रुद्रप्रयाग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो घरों की चिराग बुझ गए।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Road Accident in Guptkashi: Two Youths Died After Their Bike Fell Into 200 Meter Ditch
Image: Two Youths Died After Their Bike Fell Into 200 Meter Ditch

रुद्रप्रयाग: गुप्तकाशी क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें श्रीकोट (पौड़ी गढ़वाल) के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने शवों को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Two Youths Died After Their Bike Fell Into 200 Meter Ditch

आज चारधाम यात्रा मार्ग पर गुप्तकाशी क्षेत्र में एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें दो युवाओं ने अपनी जान गँवा दी। मिली जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि गुप्तकाशी क्षेत्र के पास एक मोटरसाईकल गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और छतिग्रस्त बाइक UK12C-5430 को निकाला गया। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और इसमें दो लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो चुकी है।

मृतकों की पहचान

एसडीआरएफ ने इसपर त्वरित कार्रवाही करते हई दोनों शवों को रस्सी की सहायता से बड़ी मशक्कत करके स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस सौंप दिया। मृतकों की पहचान जयदीप सिंह रावत उम्र 26 वर्ष पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत और रोहित रावत उम्र 25 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम सिंह रावत निवासी श्रीकोट पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना दोनों मृतकों के परिजनों को देकर आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है। इस दुःखद खबर से दोनों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।