Char Dham Yatra 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुए फिर से शुरू, VIP दर्शन पर लगी 10 जून तक रोक

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखकर यात्रा के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई थी लेकिन अब प्रदेश सरकार ने पुनः ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से पंजीकरण शुरू कर दिए हैं।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Online registration for Char Dham Yatra: Online registration for Char Dham Yatra started again
Image: Online registration for Char Dham Yatra started again

रुद्रप्रयाग: चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू हो चुके हैं। जो यात्री उत्तराखंड चार धाम की यात्रा के लिए आना चाहते हैं अब दोनों माध्यमों से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं साथ ही वीआईपी दर्शन के लिए रोक 10 जून तक बढ़ा दी है।

Online registration for Char Dham Yatra started again

उत्तराखंड में आजकल आस्था का सैलाब उमड़ा है हर तीर्थस्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भरकम भीड़ नज़र आ रही है। सीमित संख्या से अधिक भीड़ के कारण व्यवस्था बनाने में राज्य सरकार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई गई थी। लेकिन कुछ दिन पहले ऑफलाइन पंजीकरण फिर से शुरू कर दिए गए और साथ में अब ऑनलाइन के पंजीकरण भी बीते 01 जून से दोबारा शुरू किए जा चुके हैं। अब जो यात्रीगण बहुत समय से पंजीकरण करने का इन्तजार कर रहे थे उनके लिए यह बेहद ख़ुशी की खबर है।

इस बार अनुमानित यात्री 75 लाख

अभी तक उत्तराखंड के चारों धामों में एक महीने के अंदर लगभग 18 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इन सभी में सबसे ज्यादा दर्शन केदारनाथ धाम के हो रहे हैं। पिछले बार करीब 56 लाख श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए थे लेकिन इस बार आकड़ा इस से कई अधिक होने की उम्मीद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार करीब 75 लाख श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन के लिए पहुँच सकते हैं। राज्य सरकार सहित सभी विभाग लगातार व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं और मुख्यमंत्री स्वयं यात्रा पर नज़र बनाए हैं।

VIP दर्शन पर 10 जून तक है रोक

चार धाम यात्रा में देश-विदेशों से लाखों लोग पहुँच रहे हैं इस दौरान वीआईपी के आने से व्यवस्थाओं में व्यवधान उत्पन्न होता है जिससे आम श्रद्धालुओं को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है इसी को ध्यान में रखते हुई राज्य सरकार ने एक बार फिर से 10 जून तक वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी है ताकि यात्रा में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।