Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: बुधवार को एक महिला ने कनखल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक पिता और पुत्र ने मिलकर उसके दिव्यांग पति को शराब पिलाई और फिर उसके बाद किसी अन्य महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने के एवज में अभी तक 32.70 लाख रुपए ले चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ममता कश्यप राजा गार्डन गणपति विहार जगजीतपुर (हरिद्वार) द्वारा कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति रविंद्र कश्यप दिव्यांग है और वह शराब का आदी है। रविंद्र की दोस्ती राजकुमार निवासी राजा गार्डन से हुई और ये लोग अक्सर राजकुमार के घर पर साथ में मिलकर शराब पीते थे। एक दिन राजकुमार ने अपने बेटे शिवांकर के साथ मिलकर साजिश के तहत रविंद्र को शराब पिलाई और किसी अन्य महिला को बुलाकर रविंद्र के साथ अश्लील वीडियो बना ली।
महिला ने दोनों बाप बेटे पर आरोप लगाया है कि इन्होने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 2 अप्रैल 2021 से 17 मई 2021 तक 12.70 लाख रुपए लिए। उसके बाद एक प्लाट खरीदने के लिए 15 लाख लिए, फिर गाड़ी खरीदने के लिए पांच लाख लिए। ऐसे ये लोग लूटते रहे और किसी को कुछ भी न बताने के लिए जान से मारने की धमकी दी। फिर इन्होने मकान बेचकर और पैंसे देने का दबाव बनाया। 17 अगस्त 2022 को राजकुमार घर में घुसा और गाली-गलौज करके दो लाख रुपए देने को कहा। पैसे न देने पर पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला को दर्ज कर लिया गया है और मामले की जाँच चल रही है।