Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: पासिंग आउट परेड के बाद आयोजित होने वाली पीपिंग और ओथ सेरेमनी के पश्चात, 154वें रेगुलर कोर्स और 137वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के कुल 394 ऑफिसर कैडेट लेफ्टिनेंट के रूप में देश-विदेश की सेनाओं की मुख्यधारा में शामिल हो गए।
आज इंडियन मिलीट्री अकेडमी (आईएमए) भारतीय सेना को 355 युवा जांबाज अफसर मिल गए हैं। साथ ही मित्र देशों की सेनाओं को भी 39 बहादुर और कुशल प्रशिक्षित सैन्य अफसर मिले। सभी जेंटलमैन कैडेट के परिजन इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने, अपने लाड़लों को सैन्य अफसर बनते देख कर सभी परिजनों ने गर्व महसूस किया। आईएमए पासिंग आउट परेड में सलामी सेना की उत्तरी कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने ली। आईएमए में हर 6 महीने में पासिंग आउट परेड आयोजित होती है।
इससे पहले दिसंबर 2023 में आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड हुई थी। इसी के साथ सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 65 हजार 628 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया। इनमें मित्र देशों को मिले 2,953 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।