Uttarakhand Weather Update: मैदानों में फिर से सताएगी गर्मी, इन 5 जिलों में होगी बारिश

तापमान ने एक बार फिर से रफ़्तार पकड़ ली है जून के महीने में पिछले 10 सालों के बाद तापमान अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 11 June 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 11 June 2024

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज मैदानी क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं चलेंगी, जबकि पर्वतीय जिलों में बारिश की सम्भावना बनी है, सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री इजाफे के साथ 41.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, आज तापमान बढ़ने के आसार हैं।

Uttarakhand Weather Forecast 11 June 2024

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से गर्मी फिर से अपने तेवर दिखाने लगी है और तापमान वृद्धि से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जून महीने के पिछले 10 सालों के आंकड़ों को देखें तो 2022 को छोड़कर किसी भी दिन देहरादून का तापमान 40 डिग्री तक नहीं पहुँचा। 2022 की 5 जून को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न की वजह से तापमान में वृद्धि हो रही है। यही कारण है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में मंगलवार को हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।