देहरादून: मेधावी छात्रों को The Doon School में मिलेगा निशुल्क पढ़ने का मौका, ऐसे करें आवेदन

प्रतिष्ठित विद्यालयों में शामिल दून स्कूल अब होनहार बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगा। जो मेधावी छात्र आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें यह मौका दिया जा रहा है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
The Doon School: Opportunity to study for free in Doon School
Image: Opportunity to study for free in Doon School

देहरादून: इच्छुक छात्रों को इसके लिए स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना है, जिसके बाद प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को आयोजित होगी और फिर साक्षात्कार के बाद एडमिशन मिलेगा। स्कूल की ओर से छात्र को दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि 20 से 120 फीसदी तक हो सकती है।

Brilliant Students Will Get A Chance To Study For Free In Doon School

देश के लोकप्रिय टॉप 10 स्कूलों में शामिल देहरादून का दून स्कूल अब मेधावी छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षा देने जा रहा है। इस स्कूल में प्रवेश पाना इतना आसान नहीं लेकिन यदि आप एक मेधावी छात्र हो और आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो आप प्रवेश परीक्षा देकर अपनी काबिलियत के दम पर यहाँ एडमिशन ले सकते हो। विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दून स्कूल छात्रवृत्ति परीक्षा 14 जुलाई 2024 को संपन्न होगी। इसके लिए आपको स्कूल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आवेदन करना है www.doonschool.com/dsse/

तीन चरणों में होगी यह प्रवेश परीक्षा

आवदेन करने का शुल्क मात्र 100 रुपये है, यह छात्रवृति परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी और इसमें अंग्रेजी, गणित, केस स्टडीज और रीजनिंग के जरिए अभ्यर्थियों की दक्षता का आकलन किया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को 6 अक्टूबर को आयोजित मुख्य परीक्षा पास करके साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही छात्र का फाइनल सिलेक्शन होगा। स्कूल की तरफ से छात्र को दी जाने वाली छात्रवृति राशि 20 से 120 फीसदी तक हो सकती है, इसका निर्धारण छात्र के परिवार की वित्तीय जरूरतों व आर्थिक स्थिति के आधार पर छात्रवृत्ति समिति की ओर से किया जाएगा। छात्र परीक्षा के लिए अंग्रेजी और गणित के लिए संबंधित कक्षाओं के अनुरूप एनसीईआरटी की ओर से उपलब्ध दिशा-निर्देशों की सहायता ले सकते हैं।

दो कक्षाओं में प्रवेश के लिए होगी यह परीक्षा

सातवीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 30 सितंबर 2024 तक 11 से 12 वर्ष होनी चाहिए और आठवीं कक्षा के लिए छात्र की आयु 30 सितंबर 2024 तक 12 से 13 वर्ष की होनी चाहिए।