Dehradun: पहले की दोस्ती फिर किया मुस्लिम छात्रा ने हिन्दू सहेली को धर्मांतरण के लिए ब्लैकमेल

यहाँ एक छात्रा ने अपनी दोस्त पर जबरदस्ती धर्मान्तरण की कोशिश का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Crime in Dehradun: A Muslim Student Blackmailed Her Hindu Friend To Convert In Dehradun
Image: A Muslim Student Blackmailed Her Hindu Friend To Convert In Dehradun

देहरादून: पीड़ित छात्रा ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी युवती ने उसपर मुस्लिम समुदाय के लड़के से शादी करने का दबाव भी बनाया और ऐसा न करने पर अपराधी किस्म के लोगों से जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

A Muslim Student Blackmailed Her Hindu Friend To Convert In Dehradun

राजधानी देहरादून से द केरल स्टोरी फिल्म की तरह ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक हिन्दू युवती ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करते हुए बताया कि वह सहस्रधारा रोड स्थित एक कॉलेज में लॉ तृतीय वर्ष में पढ़ती है और इसी कॉलेज में मुबीना यूसुफ निवासी अनंतनाग जम्मू-कश्मीर भी उसके साथ में अध्ययनरत है। इस दौरान ये दोनों एक दुसरे के संपर्क में आए और इनमें दोस्ती हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दोस्ती में विश्वास करते हुए आरोपी छात्रा ने उसके प्राइवेट फोटोज ले लिए और इन्हें वायरल करने की धमकी देकर जमकर उसे ब्लैकमेल किया।

धर्मान्तरण न करने पर जान से मारने की धमकी

पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी मुबीना यूसुफ ने उसका विश्वास जीतकर उस से दोस्ती की और फिर उसे अपने धर्म के बारे में जानकारी दी तथा धीरे-धीरे उसपर अपना धर्म छोड़ने का दबाव भी बनाया। इतना ही नहीं उसने अपने समुदाय के युवक से शादी करने के लिए भी दबाव बनाया और इसके लिए उसे पैसों का प्रलोभन भी दिया। जब पीड़िता ने ये सब करने से इनकार कर दिया तो आरोपी छात्रा ने उसे अन्य अपराधी किस्म लोगों से जान से मारने की धमकी दिलवाई, पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।