Uttarakhand Weather Update: गर्मी से झुलस रहा प्रदेश, आज इन 5 जिलों में होगी बारिश

इन दिनों उत्तराखंड प्रचंड गर्मी से झुलस रहा है, बारिश का दूर-दूर तक कोई नामों निशान नहीं है, गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहाड़ की और रुख कर रहे हैं लेकिन पहाड़ भी तप रहे हैं, यहाँ भी लोग हीटवेव से परेशान हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 13 June 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 13 June 2024

देहरादून: मौसम विज्ञान के अनुसार आज पांच पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की सम्भावना है। अगले दो से तीन दिनों तक देहरादून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

Uttarakhand Weather Forecast 13 June 2024

इस समय पूरा उत्तराखंड भीषण गर्मी की चपेट में है, खासकर मैदानी क्षेत्रों में गर्मी कहर बरसा रही है। लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया हुआ है, लगातार पारे में हो रहे इजाफे से झुलसती गर्मी दिन प्रतिदिन मुसीबतें बढ़ा रही है। हालत यह हो गए हैं कि मैदान के साथ-साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं, जिन पहाड़ों पर लोग गर्मियों से राहत पाने के लिए छुट्टियां बिताने आते थे वो भी यहाँ से मायूस होकर लौट रहे हैं। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी से प्रत्येक पर्वतीय राज्य जूझ रहा है। सुबह से ही चिलचिलाती गर्मी लोगों को घर में कैद होने के लिए मजबूर कर रही है।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

मौसम केंद्र देहरादून से जारी किया गया आज के पूर्वानुमान के अनुसार पांच पर्वतीय जिलों चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथोरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि मैदानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। आगामी दिनों में पारे में इजाफा होने की सम्भावना है तथा मैदानों में मौसम विभाग ने दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर कम ही निकलने की सलाह दी है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।