जनपद रुद्रप्रयाग की प्रियंका नेगी का भारतीय सेना की मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है, उनकी इस सफलता से जिले के विधायकों समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Priyanka Negi Became Lieutenant in Indian Army
रुद्रप्रयाग: प्रियंका नेगी शॉर्ट सर्विस कमीशन से इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हो चुकी हैं और वर्तमान में प्रियंका सेना अस्पताल जम्मू में बतौर लेफ्टिनेंट प्रशिक्षण ले रही हैं।
Priyanka Negi Became Lieutenant in Indian Army
उत्तराखंड की बालिकाएं भी अब भारतीय सेना में अपने कदम बढाकर सफलता के नए-नए आयामों को छू रही हैं। इसी क्रम में अगस्त्यमुनि क्षेत्र की प्रतिभावान बालिका प्रियंका नेगी ने इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट का पद हांसिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। जिससे पूरे क्षेत्र और जिले में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है। प्रियंका का बचपन से ही सपना रहा है कि वे मेडिकल फील्ड में जाकर जरूरतमंदों की मदद करे। सेना में शामिल होना पर वे अपने आप का धन्य मानती हैं और गौरवान्वित महसूस करती हैं। प्रियंका मूल रूप से जनपद रुद्रप्रयाग के जग्गी काण्डई गांव की हैं।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं पिता
प्रियंका तीन बहनें और एक भाई है इनमें वे दूसरे नंबर पर आती हैं, प्रियंका के पिता कल्पेन्द्र सिंह नेगी ब्लॉक कार्यालय अगस्त्यमुनि में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और इनकी माता पुष्पा नेगी गृहणी है। प्रियंका अगस्त्यमुनि में ही पली बढ़ीं हैं, इन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई चिल्ड्रन एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज से की। फिर इसके बाद प्रियंका ने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कंबाइंड मेडिकल इंस्टीट्यूट, देहरादून और एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय देहरादून से की। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनका चयन सैफई मेडिकल कॉलेज, इटावा (यूपी) में नर्सिंग अधिकारी के पद पर हुआ। केवल छह महीने के अंदर ही उन्होंने भारतीय सेना के मेडिकल कोर में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत लेफ्टिनेंट पद प्राप्त कर लिया। वर्तमान में वे सेना अस्पताल जम्मू में लेफ्टिनेंट के रूप में प्रशिक्षण ले रही हैं।