रिकॉर्डतोड़ मई की गर्मी के बाद अब जून की चिलचिलाती गर्मी भी लोगों को खूब परेशान कर रही है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 14 June 2024
देहरादून: गुरुवार को राजधानी देहरादून का तापमान अपने 122 साल के सर्वोच्तम स्तर पर रहा, कल यहाँ तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूर्व 4 जून 1902 को दून का तापमान 43.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। आज मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पांच पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले स्थानों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
Uttarakhand Weather Forecast 14 June 2024
उत्तराखंड के कई मैदानी शहरों में भीषण गर्मी के कारण आसमान से आग बरस रही है। लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तापमान बढ़ने के साथ सड़कों पर दुपहिया वाहन सवारों और पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में पेट संबंधी समस्याएं, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर कई मरीज पहुँच रहे हैं। इस बार की भीषण गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर महीने एक नया रिकॉर्ड बन रहा है अगर युहीं चलता रहा तो आने वाले सालों में न जाने क्या हाल होगा। देहरादून में 122 वर्षों के बाद अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया जो अभी तक आल टाइम रिकॉर्ड है।
आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट
मौसम केंद्र देहरादून से जारी किया गया आज के पूर्वानुमान के अनुसार पांच पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथोरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में गर्जन के साथ हल्की वर्षा की सम्भावना है। शेष मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी की वजह से प्री मानसून में होने वाली बारिश अब नहीं भी हो सकती है, साथ ही अगले दो से तीन दिन गर्म इसे राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि बारिश में आई गिरावट और जलवायु परिवर्तन से मैदान से लेकर पहाड़ तक भीषण गर्मी पड़ रही है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।