Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: युवती की तहरीर के आधार पर गोपेश्वर थाने में एक युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस ने आईपीसी के विभिन्न धाराओं के तहत युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पहाड़ों में भी अब बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं रही, सोशल मीडिया के इस दौर में जहाँ इंटरनेट पर भरपूर मनोरंजन और इनफार्मेशन मौजूद है वहीं कई लोग गलत तरीके से इसमें फंस रहे हैं। मामला चमोली जनपद के गोपेश्वर का है जहाँ पर कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक से अधिक अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसने पूरे क्षेत्र में सुर्खियां बटोर ली है। पीड़ित युवती ने गोपेश्वर थाने में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि एक युवक ने चुपके से उसका न्यूड वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। इसके आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354A, 354C और 509 में मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस द्वारा अन्य वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, इन वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाही कर रही है। इस तरह की शर्मनाक घटना के सामने आने पर पूरे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह के घृणित कृत्य कर क्षेत्र को बदनाम किया जा रहा है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही होनी चाहिए।