Uttarakhand: आईटीबीपी जवान की जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

बीते दिन वनकर्मियों को गौला रेंज के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। जिसे देख सूचना लालकुआं कोतवाली को दी गई।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
ITBP jawan died: ITBP Jawan Dies Under Suspicious Circumstances in Haldwani
Image: ITBP Jawan Dies Under Suspicious Circumstances in Haldwani

हल्द्वानी: आईटीबीपी जवान का शव संदिग्ध परिस्थतियों में जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जवान मूलरूप से गढ़ाई गंगोली पिथौरागढ़ की निवासी था।

ITBP Jawan Dies Under Suspicious Circumstances in Haldwani

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को हल्दूचौड़ दोलिया के पास वनकर्मियों को एक पेड़ की टहनी पर युवक का लटका हुवा शव मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और मृतक की शिनाख्त आईटीबीपी जवान चंदन कुमार 32 वर्ष पुत्र किशन राम मूल निवासी गणाई गंगोली जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। मृतक चन्दन कुमार नैनीनाल जनपद में स्थिति 34वी वाहिनी लालकुआं आईटीबीपी कैंप में तैनात था।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पुलिस ने बताया है कि चंदन कुमार एक वर्ष पूर्व आईटीबीपी की स्थानीय बटालियन में स्थानांतरित होकर आया था। वर्तमान में जवान बिंदुखत्ता विकासपुरी नंबर दो में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। उनकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके गई हुई है, पुलिस ने बताया कि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आईटीबीपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आगे की जांच लालकुआं पुलिस करेगी।