Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: झुलसे वनकर्मियों को दिल्ली एम्स भेजना का सिलसिला शुरू हो चुका है, गंभीर रूप से झुलसे फायर वाचर कृष्ण कुमार और पीआरडी जवान कुंदन सिंह को सबसे पहले पंतनगर एयरपोर्ट से एयरलिफ्ट करके एम्स दिल्ली भेजा गया है, अन्य दो को भी जल्द भेजने की तैयारी।
गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य में भयंकर आग लगने से चार कर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीएम धामी ने उन्हें एयरलिफ्ट कर एम्स दिल्ली भेजने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद प्रशासन की ओर से उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली भेजा जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद आज गंभीर रूप से झुलसे हुए कृष्ण कुमार और पीआरडी जवान कुंदन सिंह को एयरलिफ्ट करके दिल्ली एम्स भेज दिया गया है। कृष्ण कुमार फायर वाचर निवासी भेटुली अल्मोड़ा 82 प्रतिशत जले हैं, इनकी स्थिति चिंंताजनक बनी हुई है और चालक भगवत सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी भेटुली आयरपानी 50% प्रतिशत, कैलाश भट्ट उम्र 45 वर्ष दैनिक श्रमिक निवासी घनेली अल्मोड़ा 42% प्रतिशत, पीआरडी जवान कुंदन सिंह 42 वर्ष निवासी खाखरी 40 प्रतिशत जले हैं।