Uttarakhand: कल से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का मेला, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

शनिवार 15 जून से कैंची धाम में 60वां स्थापना दिवस शुरू होने जा रहा है, जिसको लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा मेले को लेकर विशेष यातायात प्लान जारी कर दिया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Kainchi Dham Fair: The grand fair of Kainchi Dham starts from tomorrow
Image: The grand fair of Kainchi Dham starts from tomorrow

नैनीताल: जिला प्रशासन को उम्मीद है कि 14 और 15 जून को कैंची धाम में पांच लाख लोग आएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए कैंची धाम से हल्द्वानी-नैनीताल तक भारी संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों को तैनात किया गया है।

Kainchi Mela 2024 Traffic Plan

हर साल की तरह इस साल भी 15 जून को विश्व प्रसिद्ध नीब करौरी बाबा के कैंची धाम आश्रम में मेला आयोजित होने जा रहा है, इस अवसर पर नीब करौरी बाबा के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसे ध्यान में रखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस ने मेले के लिए विशेष यातायात प्लान जारी कर दिया है, जो आज 14 जून को दोपहर दो बजे से लागू होगी। इस प्लान के तहत भवाली पेट्रोल पंप से कैंची पनीराम ढाबा क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया है। हल्द्वानी से पहाड़ और पहाड़ से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को क्वारब से रामगढ़ और भीमताल मार्गों से भेजा जाएगा। पुलिस ने भवाली और भीमताल में पार्किंग और शटल सेवा को भी इस योजना में शामिल किया है। मेले के लिए यातायात प्लान के साथ ही 14 पार्किंग स्थलों का चयन किया गया है। कैंची धाम जाने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सेनेटोरियम से रातीघाट, मस्जिद तिराहा से नैनीबैंड, रामलीला मैदान भवाली, और भीमताल के विकासभवन मैदान तथा मत्स्य विभाग के पास की गई है।

कैंची धाम मेला यातायात व्यवस्था

1. हल्द्वानी से अल्मोड़ा व पहाड़ को जाने वाले वाहनों को खुटानी से धानाचूली होते हुए भेजा जाएगा।
2. अल्मोड़ा, बेतालघाट, रानीखेत, खैरना से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को क्वारब से शीतला, धानाचूली खुटानी होते हुए भीमताल को भेजा जाएगा।
3. रामनगर कालाढूंगी से कैंचीधाम जाने वाले वाहन रुसी ज्योलीकोट होते हुए मस्जिद तिराहा भवाली तक जाएंगे।
4. भवाली से दिल्ली, हरियाण, यूपी, काशीपुर, बाजपुर जाने वाले वाहन वाया ज्योलीकोट रुसी से होते हुए कालाढूंगी मार्ग से जायेंगे।
5. कालाढूंगी से नैनीताल आने वाला यातायात रुसी से होते हुए आयेगा।
6. भवाली से नैनीताल आने वाले वाहन ज्योलीकोट नंबर एक बैंड से रुसी होते हुए नैनीताल आयेंगे
7. नैनीताल से दिल्ली, हरियाणा, यूपी व अन्य मैदानी क्षेत्र को जाने वाले पर्यटक कालाढूंगी मार्ग से जायेंगे।
8. नारायण नगर से आगे वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जहां से शटल सेवा के माध्यम से ही लोगों को नैनीताल भेजा जाएगा।

कैंची धाम मेला पार्किंग व्यवस्था

1. भीमताल की ओर से आने वाले वाहनों को रामलीला मैदान भवाली, नैनी बैड से मस्जिद तिराहा बाइपास, विकास भवन मैदान भीमताल, ग्राफिक एरा मैदान व भीमताल थाने व मत्स्य विभाग के समीप पार्क कराया जाएगा।
2. दोपहिया वाहनों को भारत माता पार्किंग भवाली, परिवहन निगम की चौराहे पर स्थित पार्किंग, सेनेटोरियम, पेट्रोल पंप, जीबी पंत स्कूल के समीप पार्किंग में पार्क करवाया जाएगा।
3. ज्योलीकोट व नैनीताल की ओर से भवाली आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा से नैनी बैंड बाइपास, सेनेटोरियम से रातीघाट बाइपास व मस्जिद तिराहे से नैनीताल रोड में एक तरफ पार्क करवाया जाएगा।