कीर्तिनगर-बागवान की अलका रावत बनी सेना में लेफ्टिनेंट, पिता गढ़वाल राइफल से हैं सेवानिवृत्त

कीर्तिनगर के ग्राम बागवान की अलका रावत का चयन भारतीय सेना में हो गया है, सेना में ऑफिसर बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Alka Rawat Became Lieutenant: Alka Rawat Became Lieutenant in Indian Army
Image: Alka Rawat Became Lieutenant in Indian Army

श्रीनगर गढ़वाल: अलका रावत शॉर्ट सर्विस कमीशन पास करके भारतीय सेना में मेडिकल नर्सिंग विंग में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हुई हैं, बीते 14 जून को पूणे में हुई पासिंग आउट परेड के बाद वह सेना का हिस्सा बनीं।

Alka Rawat Became Lieutenant in Indian Army

पौड़ी गढ़वाल के होनहार बेटी अलका रावत ने भारतीय सेना में अफसर बनकर अपने माता-पिता सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। अलका कीर्तिनगर विकासखंड के बागवान गाँव की निवासी हैं। वे भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन उत्तीर्ण कर ऑफिसर बनी हैं और अभी कमान अस्पताल दक्षिणी कमान पुणे में अपनी सेवाएं दे रही हैं। अलका रावत को उनकी इस उपलब्धि के लिए सभी लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

7वीं गढ़वाल राइफल से हवलदार के पद से सेवानिवृत हैं पिता

अलका ने अपनी स्कूली शिक्षा आर्मी स्कूल से पूरी की और फिर 12वीं की पढ़ाई सैनिक स्कूल रायवाला से की। इसके बाद उन्होंने जौलीग्रांट से 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग की डिग्री प्राप्त की। अलका के पिता हरि सिंह रावत भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। वे 7वीं गढ़वाल राइफल से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में दिल्ली में गेल इंडिया लिमिटेड में कार्यरत हैं। उनके पिता ने बताया कि वे खुद भारतीय सेना का हिस्सा रह चुके हैं इसलिए उनका सपना था की बच्चे भी माँ भर्ती की सेवा करें इसलिए उन्होंने बच्चों को सैनिक स्कूल में पढ़ाया। अलका का छोटा भाई 12वीं पास करने के बाद सेना में जाने की तैयारी कर रहा है।