चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है, अब से उत्तरकाशी में रात 10 बजे से सुबह 4 तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Chardham Yatra traffic banned from 10 pm to 4 am
उत्तरकाशी: मानसून सीजन में चारधाम यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। नई एसओपी में रात 10 से सुबह 4 बजे तक वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा, सिर्फ ऐसे तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति होगी जो होटल की एडवांस बुकिंग करवा चुके होंगे।
Chardham Yatra traffic banned from 10 pm to 4 am
प्रदेश में इस समय चारधाम यात्रा जोरों पर है अभी तक चारों धामों में 24 लाख 60 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं और मानसून भी दस्तक देने वाला है, इस समय पहाड़ी सड़कों पर खतरा बढ़ जाता है, इसे देखते हुए यह अहम फैसला लिया गया है। मानसून के समय पर्वतीय क्षेत्रों में बादल फटने, पहाड़ों से पत्थर गिरने आदि कई प्रकार की दुर्घटनाएं सामने आती हैं। इस प्रकार की घटनाएं न हो इसलिए यह निर्णय लिया गया है। गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र सोनगाड़ में अस्थाई पुलिस बल तैनात किया गया है।
सुबह 4 बजे से वाहनों का संचालन शुरू
एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि नई एसओपी में रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान जो यात्री अपने होटल की बुकिंग करवा चुके होंगे केवल उन्हें ही आगे जाने दिया जाएगा। आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से लिए गए इस फैसले का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। सुबह 4 बजे के बाद ही यातायात पुन: संचालित किया जाएगा और बताया कि पूर्व में जारी एसओपी के अन्य बिंदू यथावत रहेंगे।