Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: यहाँ देर रात अमेरिका से अवकाश पर घर आया अर्जुन सिंह अपने पड़ोसी यशपाल खोलिया के साथ किसी काम से घर से निकले, इस दौरान जंगल में उनकी कार के आगे अचानक एक जानवर आ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में अर्जुन की मौत हो गई जबकि यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार की रात को नैनीताल जिले के लोहियापुल क्षेत्र के निवासी अर्जुन सिंह बिष्ट उम्र 26 साल अपने पड़ोसी यशपाल खोलिया के साथ किसी काम के लेकर अपनी कार से हल्द्वानी जा रहे थे। इस दौरान चोरगलिया के जंगल में उनकी कार के आगे अचानक एक जंगली जानवर आ गया और उसे बचाने के चक्कर में अर्जुन का नियंत्रण कार से खो गया, तेज रफ़्तार कार किसी पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में अर्जुन और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिसके बाद पुलिस को मिली सूचना द्वारा 108 की मदद से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ चिकित्सकों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया वहीं यशपाल की हालत भी गंभीर बनी हुई है। अर्जुन सिंह यूएस में एक क्रूज में नौकरी करता था और दो महीने की छुट्टी पर 20 मई को घर आया था। परिजनों ने बताया कि वह परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है, हादसे के बाद से माँ और बहनों का रो रो कर बुरे हाल हैं। परिजन युवक का शव लेकर खटीमा पहुंचे और बनबसा स्थित शारदा घाट में अंतिम संस्कार किया गया।